NCERT Solutions for Class 5 Hindi Chapter 23 - क्रियाविशेषण का परिचय और भेद

Question 1:

क्रिया विशेषण किसे कहते हैं ? उदाहरण सहित लिखो।

Answer:

जो शब्द क्रिया की विशेषता प्रकट करे, उसे क्रिया विशेषण कहते हैं। जैसे—
(1) घोड़ा तेज़ दौड़ता है।
(2) रानी ने साहस के साथ शत्रुओं का मुकाबला किया।
(3) बच्चा रोते-रोते बोला।
ऊपर दिए वाक्यों में तेज़, साहस के साथ, रोते-रोते क्रिया विशेषण शब्द हैं।