Question 1:
नीचे आँखों से जुड़े कुछ मुहावरे दिए गए हैं। तुम इनका प्रयोग किन संदर्भों में करोगे ?
• आँख दिखाना
• नज़र चुराना
• आँख का तारा
• नज़रें फेर लेना
• आँख पर पर्दा पड़ना।
Answer:
मुहावरे
आँख दिखाना—अध्यापक ने चोरी पकड़े जाने पर मोहन को आँख दिखाई।
नज़र चुराना—गलत काम करने पर हमें नज़र चुरानी पड़ती है।
आँख का तारा—सुनील अपने माता-पिता की आँख का तारा है।
नज़रें फेर लेना—काम निकल जाने पर मोहन ने नज़रें फेर लीं।
आँख पर पर्दा पड़ना—बेटे के प्यार ने माता-पिता की आँखों पर पर्दा डाल रखा है।
Question 2:
पाँच-साला बेटू ने हमें फिर से आगाह किया। 'आगाह किया' का मतलब क्या हो सकता है ?
- सचेत किया
- मनोरंजन किया
- बताया
- समझाया।
Answer:
सचेत किया