NCERT Solutions for Class 5 Hindi Chapter 19 - सर्वनाम का परिचय और भेद

Question 1:

सर्वनाम की परिभाषा लिखो। इसके कितने भेद हैं ?
अथवा
सर्वनाम किसे कहते हैं ? इसके भेद लिखो।

Answer:

संज्ञा के स्थान पर जिन शब्दों का प्रयोग होता है, उन्हें सर्वनाम कहते हैं। जैसे—सोहन, मोहन के साथ उसके घर गया। इस वाक्य में 'मोहन के स्थान पर 'उसके शब्द का प्रयोग किया है, जो सर्वनाम है।
सर्वनाम के पाँच भेद हैं—
1. पुरुषवाचक—जिससे वक्ता (बोलने वाला), श्रोता (सुनने वाला) और जिसके संबंध में चर्चा हो रही हो, उसका ज्ञान प्राप्त हो, उसे पुरुषवाचक सर्वनाम कहते हैं।
जैसे—अन्य पुरुष वह, वे
मध्यम पुरुष तू, तुम
उत्तम पुरुष मैं, हम।
2. निश्चयवाचक—इस सर्वनाम से वक्ता के समीप या दूर की वस्तु का निश्चय होता है। जैसे—यह, ये, वह, वे।
3. अनिश्चयवाचक—इस सर्वनाम से किसी पुरुष एवं वस्तु का निश्चित ज्ञान नहीं होता है। जैसे—कोई, कुछ।
4. संबंधवाचक—इस सर्वनाम से दो संज्ञाओं में परस्पर संबंध का ज्ञान होता है। जैसे—जो, सो। जो करेगा, सो भरेगा।
5. प्रश्नवाचक—इस सर्वनाम का प्रयोग प्रश्न पूछने और कुछ जानने के लिए होता है। जैसे—कौन, क्या। आप कौन हैं ? मैं क्या करूँगा ?
6. निजवाचक—जिन सर्वनाम शब्दों का प्रयोग बोलने वाला अपने लिए करता है, उन्हें 'निजवाचक सर्वनाम कहते हैं। जैसे—मैं यह काम अपने आप कर लूँगा।