Question 1:
वर्ण या अक्षर किसे कहते हैं ?
Answer:
वह छोटी-से-छोटी ध्वनि, जिसके टुकड़े न हो सकें, वर्ण या अक्षर कहा जाता है।
जैसे—अ, इ, उ, ऋ, क्, च्, ट्, त्, प् आदि।
Question 2:
स्वर किसे कहते हैं ? उसके कितने भेद हैं ?
Answer:
बिना किसी अन्य वर्ण की सहायता से बोले जाने वाले वर्ण स्वर कहलाते हैं। इनकी संख्या ग्यारह है।
जैसे—अ, इ, उ, ऋ आदि।
स्वरों के तीन भेद हैं—(i) ह्रïस्व (ii) दीर्घ (iii) प्लुत।
ह्रस्व—जिनके बोलने में कम समय लगे। जैसे—अ, इ, उ, ऋ।
दीर्घ—जिनके बोलने में ह्रïस्व से दुगुना समय लगे। जैसे—आ, ई, ऊ, ए, ऐ, ओ, औ।
प्लुत—जिनके बोलने में ह्रïस्व से तिगुना समय लगे। जैसे—ओ३म्, हे राम! आदि।