Question 1:
विशेषण किसे कहते हैं ? इसके भेद बताओ।
Answer:
जो शब्द संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता प्रकट करते हैं, उन्हें विशेषण कहा जाता है। जैसे—वीर पुरुष। इसमें 'वीर शब्द पुरुष की विशेषता प्रकट करता है। इसलिए यह विशेषण है।
विशेषण के चार भेद हैं—
1. गुणवाचक—संज्ञा या सर्वनाम के गुण-दोष, रंग, अवस्था आदि को बताने वाला गुणवाचक विशेषण होता है। जैसे—विद्वान् पुरुष। मूर्ख लड़का। (गुण-दोष)। सफेद (घोड़ा)। काली बिल्ली (रंग)।
2. संख्यावाचक—जो शब्द संज्ञा या सर्वनाम की संख्या का ज्ञान कराए, वह संख्यावाचक विशेषण कहलाता है। जैसे—एक पुस्तक। दस मनुष्य।
3. परिमाणवाचक—जिस शब्द से संज्ञा या सर्वनाम के नाप-तोल का ज्ञान होता हो, वह परिमाणवाचक विशेषण कहलाता है। जैसे—दो मीटर कपड़ा। चार किलो मिठाई।
4. सार्वनामिक तथा सांकेतिक—जब सर्वनाम संज्ञा के साथ उसके संकेत के रूप में आता है, तब वह सार्वनामिक विशेषण बन जाता है। जैसे—वह मेरी पुस्तक है।