Question 1:
सही विकल्प चुनिए-
Answer:
- (क) आम
- (ख) मीठे
- (ग) बगीचे में
- (घ) पौधा देखकर
Question 2:
प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
-
(क) कहानी में किस मौसम की बात की गई है?
-
(ख) सौरभ को आम कैसे लगे?
-
(ग) सौरभ ने मिट्टी खोदकर क्या किया?
-
(घ) सौरभ प्रतिदिन सुबह क्या करता था?
-
(ङ) सौरभ ने क्या करना बंद कर दिया?
Answer:
- (क) कहानी में गरमी के मौसम की बात की गई है।
- (ख) सौरभ को आम बहुत अच्छे लगे।
- (ग) सौरभ ने मिट्टी खोदकर उसमें आम की एक गुठली डाल दी।
- (घ) सौरभ प्रतिदिन सुबह मिट्टी पर पानी डालता था।
- (ङ) सौरभ ने मिट्टी पर पानी डालना बंद कर दिया।
Question 3:
सही वाक्य पर सही (✔) तथा गलत वाक्य पर गलत (✖) का निशान लगाइए-
(क) | सौरभ ने बगीचे में आम लगाने के लिए सोचा। | |
(ख) | बाग में लाल-लाल कोंपलों वाला पौधा निकल आया था। | |
(ग) | सौरभ की छोटी बहन का नाम निशा था। | |
(घ) | आम का पौधा उनतीस-तीस साल में बड़ा पेड़ बनेगा। | |
(ङ) | पौधा देखकर प्रिया खुशी से उछल पड़ी। |
Answer:
(क) | सौरभ ने बगीचे में आम लगाने के लिए सोचा। | (✔) |
(ख) | बाग में लाल-लाल कोंपलों वाला पौधा निकल आया था। | (✔) |
(ग) | सौरभ की छोटी बहन का नाम निशा था। | (✖) |
(घ) | आम का पौधा उनतीस-तीस साल में बड़ा पेड़ बनेगा। | (✖) |
(ङ) | पौधा देखकर प्रिया खुशी से उछल पड़ी। | (✔) |
Question 4:
उचित शब्द चुनकर रिक्त स्थान भरिए-
- (क) गरमियों के ________________ थे।
- (ख) सौरभ ने मिट्टी खोदकर आम की एक ________________ डाल दी थी।
- (ग) कुछ दिन ________________ गए।
- (घ) आम का __________________ नहीं निकला।
- (ङ) पौधा देखते ही सौरभ ________________ हो उठा।
- (च) यह ____________________ का पौधा है।
- (छ) पेड़ पर बड़ी-बड़ी ________________ होंगी।
Answer:
- (क) दिन
- (ख) गुठली
- (ग) बीत
- (घ) पौधा
- (ङ) प्रसन्न
- (च) आम
- (छ) शाखाएँ
Question 5:
फलों व सब्जियों के नाम अलग-अलग करके लिखिए-
-
फ़लों के नाम सब्जियों के नाम
___________ ___________ ___________ ___________ ___________ ___________ ___________ ___________ ___________ ___________ ___________ ___________ ___________ ___________ ___________ ___________
Answer:
Question 6:
चित्र देखकर प्रश्नों के उत्तर लिखिए-
-
(क) यह कहाँ का दृश्य है?
-
(ख) बच्चा मिट्टी क्यों खोद रहा है?
-
(ग) बाग में कितने झूले हैं?
-
(घ) लड़की कूड़ा कहाँ डाल रही है?
-
(ङ) महिला क्या कर रही है?
Answer:
- (क) यह बाग का दृश्य है।
- (ख) बच्चा पौधा लगाने के लिए मिट्टी खोद रहा है।
- (ग) बाग में दो झूले हैं।
- (घ) लड़की कूड़ा कूड़ेदान में डाल रही है।
- (ङ) महिला योग कर रही है।
Question 7:
वाक्य बनाइए-
- (क) बगीचा
- (ख) टोकरी
- (ग) पानी
- (घ) शाखाएँ
- (ङ) उदास
- (च) समय
- (छ) पौधा
- (ज) फल
- (झ) अवश्य
- (ञ) देखभाल
Answer:
- (क) यह मेरा बगीचा है।
- (ख) टोकरी में गंदे कपड़े रखे हैं।
- (ग) यह ठंडा पानी है।
- (घ) पेड़ की शाखाएँ फैल गई हैं।
- (ङ) रिया उदास हो गई है।
- (च) अब सही समय आ गया है।
- (छ) यह गुलाब का पौधा है।
- (ज) हमें प्रतिदिन एक फल खाना चाहिए।
- (झ) वे कल अवश्य आएँगे।
- (ञ) माता जी को देखभाल की जरूरत है।
Question 8:
दिए गए चित्र में रंग भरिए-
Answer:
विद्यार्थी स्वयं चित्र में रंग भरें।