NCERT Solutions for Class 3 Hindi Chapter 18 - अनेकार्थी शब्द

Question 1:

मुँह सारा जल उठा और आँखों में जल भर आया।
यहाँ जल शब्द को दो अर्थों में इस्तेमाल किया गया है।
जल—जलना
जल—पानी
इसी तरह नीचे दिए गए शब्दों के भी दो अर्थ हैं।
इन शब्दों का इस्तेमाल करते हुए एक-एक वाक्य बनाओ।

  1. हार,
  2. आना,
  3. उत्तर,
  4. फल,
  5. मगर,
  6. पर।

Answer:

  1. हार—उसने गले में हीरों का हार पहना है।
    हार—हम आज मैच हार गए।
  2. आना—मेरे मित्र ने आज यहाँ आना है।
    आना—मेरे पास चार आना (चवन्नी) है।
  3. उत्तर—मैंने सभी प्रश्नों के उत्तर लिख दिए हैं।
    उत्तर—हमारा घर उत्तर दिशा में है।
  4. फल—उसे अपने कर्मों का फल मिला है।
    फल—आम एक मीठा फल है।
  5. मगर—मगर आप वहाँ जाकर करेंगे क्या ?
    मगर—इस सरोवर में मगर (मगरमच्छ) भरे पड़े हैं।
  6. पर—हमने इंतजार किया पर वह नहीं आई।
    पर—मोर के पर (पंख) बड़े सुंदर होते हैं।