Question 1:
मक्खी ने जब शेर को जगाया तो वह आग बबूला हो गया। तुम्हें जब कोई गहरी नींद से जगाता है तो तुम क्या करते हो ?
Answer:
जब हमें कोई गहरी नींद से जगाता है तो हम भी गुस्से से लाल हो जाते हैं।
Question 2:
मक्खी उड़ाते-उड़ाते शेर ऊब गया था। तुम क्या करते-करते ऊब जाते हो ?
Answer:
हम लगातार पढ़ाई करते-करते ऊब जाते हैं।
Question 3:
शेर तो भोजन करके आराम कर रहा था। तुम खाना खाकर क्या करते हो ?
- अक्सर ................................
- कभी-कभी ................................
Answer:
- अक्सर—अक्सर खाना खाकर हम पढ़ने बैठ जाते हैं।
- कभी-कभी—ऐसा कभी-कभी ही होता है जब खाना खाकर हम आराम करना चाहते हैं।
Question 4:
शेर ने भोजन में क्या खाया होगा ? तुम क्या-क्या खाते हो ?
Answer:
- शेर ने भोजन में अन्य जीवों का मांस ही खाया होगा।
- हम खाने में हरी सब्जि़याँ, दालें, पनीर और मिठाई आदि खाते हैं।
Question 5:
क्रया किसे कहते हैं ?
Answer:
जिस शब्द से किसी काम के करने या होने का बोध होता हो, उसे क्रिया शब्द कहते हैं। जैसे—मोहन लिखता है। मधु पढ़ती है।
इनमें लिखना और पढ़ना क्रिया शब्द है।
कुछ क्रियाएँ—देखना, सुनना, दौड़ना, पढ़ना, लिखना, खेलना, लेना, देना, खाना, पीना, करना, जाना, कहना, जागना, होना, रहना, डरना, सोना, रोना, हँसना, बैठना, चलना आदि।
Question 6:
नीचे लिखे वाक्यों में से क्रियाएँ छाँटिए—
- सोहन खेलता है और मोहन पढ़ता है।
- लकड़हारा जंगल में लकड़ियाँ काट रहा था।
- खिलाड़ी मैदान में दौड़ते हैं।
- बूढ़ा वृक्ष की छाया में सो गया।
- बच्चे पतंग उड़ाते हैं।
- वृक्ष से पत्ते गिरते हैं।
- बिल्ली ने चूहे को पकड़ लिया।
- वह सुबह जल्दी उठता है।
Answer:
- खेलता है, पढ़ता है।
- काट रहा था।
- दौड़ते हैं।
- सो गया।
- उड़ाते हैं।
- गिरते हैं।
- पकड़ लिया।
- उठता है।