Question 1:
संज्ञा किसे कहते हैं ? उसके कितने भेद हैं ?
Answer:
किसी व्यक्ति, स्थान, वस्तु और भाव या गुण के नाम को संज्ञा कहते हैं। जैसे—राम, शिमला, पुस्तक, गर्मी, मिठास आदि।
संज्ञा के तीन भेद हैं—
- व्यक्तिवाचक संज्ञा—रमेश, शिमला, शिवाजी।
- जातिवाचक संज्ञा—मनुष्य, स्त्री, गाय, घोड़ा।
- भाववाचक संज्ञा—प्यास, खटाई, मिठास, सुन्दरता, भलाई।
Question 2:
नीचे लिखे शब्दों में से संज्ञा शब्द छाँटो—
राजा, ऐसे, कांगड़ा, जंगल, एक, सिपाही, उसने, जानवर, वे, भाई, निकाला, मंडी, कलम, परीक्षा, कुआँ आदि।
Answer:
संज्ञाएँ—राजा, कांगड़ा, सिपाही, जानवर, भाई, मण्डी, कलम, कुआँ आदि।
Question 3:
नीचे लिखे वाक्यों में से संज्ञा शब्द छांटो :—
- राम अच्छा लड़का है।
- संतरा मीठा है।
- अध्यापक बच्चों को पढ़ाता है।
- रोहित दिल्ली गया है।
- नदी पहाड़ों से निकलती है।
Answer:
राम, लड़का, सन्तरा, अध्यापक, बच्चों, रोहित, दिल्ली, नदी, पहाड़।