NCERT Solutions for Class 3 Hindi Chapter 20 -स्वर, व्यंजन, अनुस्वार,अनुनासिक, आगत ध्वनियाँ

  • NCERT Solutions
  • Class 3
  • Hindi
  • स्वर, व्यंजन, अनुस्वार,अनुनासिक, आगत ध्वनियाँ
Question 1:

वर्णमाला किसे कहते हैं ?

Answer:

किसी भी भाषा के वर्णों के समूह को वर्णमाला कहते हैं।

Question 2:

स्वर किसे कहते हैं ?

Answer:

जो वर्ण या अक्षर किसी दूसरे वर्ण की सहायता के बिना बोले जाते हैं, उन्हें स्वर कहते हैं। हिंदी वर्णमाला में ग्यारह स्वर हैं—
अ, आ, इ, ई, उ, ऊ, ऋ, ए, ऐ, ओ, औ।
स्वर की मात्राएँ— अ आ इ ई उ ऊ

                            म   ा   ि  ी  ु   ू
                            ऋ  ए  ऐ  ओ  औ
                             ृ   े  ै   ो    ौ
                        

Question 3:

व्यंजन किसे कहते हैं ?

Answer:

जिन वर्णों के बोलने में स्वरों की सहायता ली जाए उन्हें व्यंजन कहते हैं। हिंदी वर्णमाला में तैंतीस (33) व्यंजन हैं।
क् ख् ग् घ् ङ्
च् छ् ज् झ् ञ्
ट् ठ् ड् ढ् ण्
त् थ् द् ध् न्
प् फ् ब् भ् म्
य् र् ल् व्
श् ष् स् ह्