Question 1:
वर्णमाला किसे कहते हैं?
Answer:
वर्णों के समूह को वर्णमाला कहते हैं।
Question 2:
हिन्दी वर्णमाला में कितने वर्ण (अक्षर) हैं?
Answer:
ग्यारह स्वर और पैंतीस व्यंजन।
Question 3:
वर्ण के कितने भेद हैं ?
Answer:
वर्ण के दो भेद हैं—स्वर और व्यंजन।
Question 4:
स्वर किसे कहते हैं ? उसके कितने भेद हैं ?
Answer:
बिना किसी अन्य वर्ण की सहायता से बोले जाने वाले वर्ण स्वर कहलाते हैं। इनकी संख्या ग्यारह है। अ, आ, इ, ई, उ, ऊ, ऋ, ए, ऐ, ओ, औ।