NCERT Solutions for Class 4 Hindi

Topic : गुणवाचक विशेषण

Question 1:

बादल नदी-नालों में बाढ़ कैसे लाते होंगे ?

Answer:

जब कभी बादलों से बहुत अधिक बारिश होती होगी, तब नदी-नालों मे पानी अधिक भर जाने से उनमें बाढ़ आ जाती होगी। अत: बादल पानी से नदी-नालो में बाढ़ लाते होंगे।

Topic : परिमाणवाचक

Question 2:

बादल ढोल कैसे बजाते होंगे ?

Answer:

बादल जब आपस में टकराते हैं तब उनसे तेज आवाज निकलती होगी। बार-बार टकराकर वे भयंकर गर्जना करते होंगे। उनकी भयंकर आवाज सुनकर ऐसा जान पड़ता होगा, जैसे वे ढोल बजाते होंगे।

Question 3:

बादल कैसी शैतानियाँ करते होंगे ?

Answer:

बादल तेज बारिश और तेज आँधी करते होंगे। कभी आपस में टकराते होंगे। कभी भयंकर गर्जना करते होंगे। आपसी टकराहट से कभी बिजली चमकती होगी। भयंकर वर्षा से नदी-नालों में बाढ़ लाकर अपनी शैतानियाँ करते होंगे।

Question 4:

तूफान क्या होता है ? बादलों को तूफानी क्यों कहा गया है ?

Answer:

बारिश के साथ जब कभी तेज आँधी चलती है तो उस तेज आँधी को तूफान कहते हैं। तेज आँधी और भयंकर बारिश को लाने वाले बादल हैं इसलिए बादलों को तूफानी कहा गया है।

Topic : जातिवाचक संज्ञा

Question 5:

कविता में 'कालेÓ बादलों की बात की गई है। क्या बादल सचमुच काले होते हैं ?

Answer:

बादल वास्तव में काले रंग के नहीं होते हैं। ये अलग-अलग रंगों के होते हैं। इनका निर्माण पानी की बूँदों से बनी भाप से होता है।

Topic : काहानी-लेखन

Question 6:

बीरबल ने क्या कहा होगा ? कहानी आगे बढ़ाओ।

Answer:

एक दिन अकबर ने बीरबल से पूछा, ''बीरबल दुनिया में सबसे अधिक शक्तिशाली कौन है ?'' इस प्रश्न के उत्तर में बीरबल ने कहा कि ''संतान।'' बीरबल ने अपने उत्तर को सिद्ध करते हुए कहा कि माता-पिता चाहे कितने बड़े हो या शक्तिशाली हो लेकिन वे सदैव अपनी संतान से हारना चाहते हैं—वे चाह कर भी उससे जीत नहीं पाते। बचपन में पंजा लड़ाते समय संतान जीत जाती है। माता-पिता हार जाते हैं। संतान को हँसाने के लिए रूठ जाते हैं। रोने लगते हैं। ठीक समय जानकर बीलबल ने अकबर से कहा बताइए महाराज संतान के अतिरिक्त कोई और अन्य है जो किसी शक्तिशाली को हरा दे।

Topic : संख्यावाचक

Question 7:

पता करो, सात समुद्र कौन-कौन से होंगे जिनसे बादल पानी भरकर लाया है ?

Answer:

सात समुद्रों के नाम हैं—
(i) हिंद महासागर
(ii) प्रशांत महासागर
(iii) अटलांटिक महासागर
(iv) उत्तरी ध्रुव महासागर
(v) दक्षिणी ध्रुव महासागर
(vi) अरब सागर
(vii) बंगाल की खाड़ी।

Topic : गुणवाचक विशेषण

Question 8:

तुम्हारे विचार से राजदरबार में किसकी क्या-क्या जिम्मेदारयिाँ होगीं ?
(क) मंत्री
(ख) भंडारी।

Answer:

(क) मंत्री—मंत्री राजा के सबसे निकट होता है। वह राजा का विश्वास पात्र होता है। सारे राज्य की देखभाल उसी के हाथों में होती है। समय-समय पर वह राजा को अपनी सलाह भी देता है।
(ख) भंडारी—राज को सुरक्षित रखने की पूरी •िाम्मेदारी भंडारी की होती है। राजा का आदेश मिलने पर ही वह धन लेता और देता है। राजकोष की सारी जानकारी वह राजा को देता है।

Question 9:

दान क्या होता है ?

Answer:

गरीबों की सहायता के लिए दिया गया धन दान कहलाता है।

Question 10:

पढ़क्कू का नाम पढ़क्कू क्यों पड़ा होगा ?

Answer:

दिन-रात पढ़ने के कारण पढ़क्कू का नाम पढ़क्कू पड़ गया होगा।

Question 11:

क्या तुम ऐसे किसी बच्चे को जानते हो जो सुन-बोल नहीं सकता ?

Answer:

हाँ, मेरे पड़ोस में काव्या नाम की एक लड़की है वह सुन-बोल नहीं सकती है।

Topic : अनुच्छेद-लेखन

Question 12:

अब कौवे या कबूतर को पहचानने के लिए चार-पाँच बिंदु लिखो। यह लिखने के लिए तुम्हें इन पक्षियों को कुछ समय तक बहुत गौर से देखना होगा।

Answer:

कौवे की पहचान
(i) कौवे का रंग काला होता है।
(ii) यह काँव-काँव करता है।
(iii) इसकी आवाज़ मीठी नहीं होती।
(iv) इसकी चोंच काली और लंबी होती है।

कबूतर की पहचान
(i) कबूतर कई रंग के होते हैं।
(ii) ये गुटरगूँ-गुटरगूँ करते हैं।
(iii) ये दाना चुगते हैं।
(iv) इनके घोंसले होते हैं।

Topic : स्वर, स्वर के भेद, मात्राएँ, अन्य चिह्न

Question 13:

वर्णमाला किसे कहते हैं?

Answer:

वर्णों के समूह को वर्णमाला कहते हैं।

Question 14:

हिन्दी वर्णमाला में कितने वर्ण (अक्षर) हैं?

Answer:

ग्यारह स्वर और पैंतीस व्यंजन।

Question 15:

वर्ण के कितने भेद हैं ?

Answer:

वर्ण के दो भेद हैं—स्वर और व्यंजन।

Question 16:

स्वर किसे कहते हैं ? उसके कितने भेद हैं ?

Answer:

बिना किसी अन्य वर्ण की सहायता से बोले जाने वाले वर्ण स्वर कहलाते हैं। इनकी संख्या ग्यारह है। अ, आ, इ, ई, उ, ऊ, ऋ, ए, ऐ, ओ, औ।

Topic : व्यंजन, अन्य व्यंजन 'र' के प्रयोग वर्ण-विच्छेद

Question 17:

व्यंजन किसे कहते हैं?

Answer:

जिन वर्णों के बोलने में स्वरों की सहायता ली जाए उन्हें व्यंजन कहते हैं। हिन्दी वर्णमाला में पैंतीस (35) व्यंजन हैं।
क् ख् ग् घ् ङ्
च् छ् ज् झ् ञ्
ट् ठ् ड् ढ् ण् ड़ ढ़
त् थ् द् ध् न्
प् फ् ब् भ् म्
य् र् ल् व्
श् ष् स् ह्।

Topic : संज्ञा का परिचय और भेद

Question 18:

संज्ञा की परिभाषा एवं भेदों की चर्चा करें।
अथवा
संज्ञा किसे कहते हैं? इसके भेदों के नाम लिखें।

Answer:

किसी व्यक्ति, स्थान, वस्तु और भाव या गुण के नाम को संज्ञा कहते हैं। जैसे—राम, शिमला, पुस्तक, गर्मी, मिठास आदि।
संज्ञा के तीन भेद हैं—
1. व्यक्तिवाचक संज्ञा—रमेश, शिमला, शिवाजी।
2. जातिवाचक संज्ञा—मनुष्य, स्त्री, गाय, घोड़ा।
3. भाववाचक संज्ञा—प्यास, खटाई, मिठास, सुन्दरता, भलाई।

Topic : लिपि और व्याकरण

Question 19:

व्याकरण किसे कहते हैं ?

Answer:

व्याकरण वह शास्त्र है जिससे हमें किसी भाषा को ठीक-ठीक बोलना, लिखना और पढ़ना आता है ।

Topic : शब्द और शब्द-भेद

Question 20:

शब्द किसे कहते हैं ?

Answer:

वर्णों के सार्थक मेल को शब्द कहते हैं। जैसे—मटर, किताब आदि।

Topic : सर्वनाम का परिचय और भेद

Question 21:

सर्वनाम किसे कहते हैं? इसके भेदों के नाम लिखें ।
अथवा
सर्वनाम की परिभाषा देते हुए इसके भेदों की चर्चा करें।

Answer:

जो शब्ïद संज्ञा के स्थान पर प्रयोग किये जाते हैं उन्हें सर्वनाम कहते हैं। जैसे—मैं, तुम, आप, वह आदि।
इसके पाँच भेद हैं—
(i) पुरुष वाचक सर्वनाम।
(ii) निश्चय वाचक सर्वनाम।
(iii) अनिश्चय वाचक सर्वनाम।
(iv) सम्बन्ध वाचक सर्वनाम।
(v) प्रश्न वाचक सर्वनाम।

Topic : विशेषण के परिचय और भेद

Question 22:

विशेषण की परिभाषा और भेदों के नाम लिखें।

Answer:

जो शब्द संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता प्रकट करें, उसे विशेषण कहते हैं। जैसे—बाग में सुन्दर फूल खिले हैं। रमेश चालाक है। उसके पास काली पैंसिल है। इनमें सुन्दर, चालाक और काली विशेषण शब्द हैं। इसके चार भेद हैं।
(i) गुणवाचक (द्बद्ब) संख्यावाचक
(ii) परिमाणवाचक
(iii) सार्वनामिक विशेषण।

Topic : क्रिया का परिचय और भेद

Question 23:

क्रिया किसे कहते हैं ? यह कितने प्रकार की है ?

Answer:

जिन शब्दों से किसी काम का करना या होना पाया जाए वे क्रिया-शब्द कहलाते हैं। जैसे—मोहन पढ़ता है। संगीता गीत गा रही है।
इनमें पढ़ना और गीत गाना क्रिया शब्द हैं।
क्रिया के दो भेद होते हैं—
(i) अकर्मक क्रिया।
(ii) सकर्मक क्रिया।

Topic : लिंग का परिचय और भेद

Question 24:

लिंग किसे कहते हैं ? इसके कितने भेद हैं ?

Answer:

जो शब्द संज्ञा के स्त्री या पुरुष होने का ज्ञान करवाए, उसे लिंग कहते हैं। इसके दो भेद हैं—(i) पुल्ंलिंग (ii) स्त्रीलिंग।

Topic : वचन का परिचय व भेद

Question 25:

वचन किसे कहते हैं ? इसके कितने भेद हैं ?

Answer:

शब्द के जिस रूप से संख्या का बोध हो, उसे वचन कहते हैं। इसके दो भेद हैं—
(i) एकवचन
(ii) बहुवचन।