NCERT Solutions for Class 3 Hindi Chapter 25 - लिंग का परिचय और भेद

Question 1:

लिंग किसे कहते हैं ? इसके कितने भेद हैं ?

Answer:

जो शब्द संज्ञा के स्त्री या पुरुष होने का बोध (ज्ञान) कराए, उसे लिंग कहते हैं। इसके दो भेद हैं— 1. पुलिंग, 2. स्त्रीलिंग।

  1. पुलिंग—संज्ञा के जिस रूप से पुरुष जाति का बोध हो, उसे पुलिंग कहते हैं। जैसे—लड़का, शेर, पुत्र।
  2. स्त्रीलिंग—संज्ञा के जिस रूप से स्त्री जाति का बोध हो, उसे स्त्रीलिंग कहते हैं। जैसे—लड़की, शेरनी, पुत्री।