NCERT Solutions for Class 3 Hindi Chapter 7 - मित्र को पत्र

Question 1:

सही विकल्प चुनिए-

Answer:
(क) अभिषेक
(ख) गुवाहाटी
(ग) ब्रह्मपुत्र
(घ) माजुली
Question 2:

प्रश्नों के उत्तर दीजिए-

  1. (क)   गुवाहाटी कैसा महानगर है?

  2. (ख)   रूपम छुट्टियाँ मनाने किसके घर गया?

  3. (ग)   रूपम ने वैष्णव मठ ‘सत्र’ में कौन-सा नृत्य देखा?

  4. (घ)   कामाख्या देवी का मंदिर किस पर्वत पर स्थित है?

  5. (ङ)   स्वस्थ तन में क्या रहता है?

Answer:
  1. (क) गुवाहाटी सुंदर और विशाल महानगर है।
  2. (ख) रूपम छुट्टियाँ मनाने अपने नाना-नानी के घर गया।
  3. (ग) रूपम ने वैष्णव मठ ‘सत्र’ में सत्रिया नृत्य देखा।
  4. (घ) कामाख्या देवी का मंदिर नीलांचल पर्वत पर स्थित है।
  5. (ङ) स्वस्थ तन में स्वस्थ मन रहता है।
Question 3:

सही वाक्य पर सही (✔) तथा गलत वाक्य पर गलत (✖) का निशान लगाइए-

(क) गुवाहाटी झेलम नदी के तट पर स्थित है।
(ख) रूपम कामाख्या देवी के दर्शन करने शुक्रवार को गया था।
(ग) रूपम को कामाख्या देवी के मंदिर रेल से जाना पड़ा।
(घ) स्वस्थ रहने के लिए चॉकलेट खाना बहुत आवश्यक है।
(ङ) खेल की बात सोचते ही रूपम को अभिषेक की याद आ गई।
Answer:
(क) गुवाहाटी झेलम नदी के तट पर स्थित है।
(ख) रूपम कामाख्या देवी के दर्शन करने शुक्रवार को गया था।
(ग) रूपम को कामाख्या देवी के मंदिर रेल से जाना पड़ा।
(घ) स्वस्थ रहने के लिए चॉकलेट खाना बहुत आवश्यक है।
(ङ) खेल की बात सोचते ही रूपम को अभिषेक की याद आ गई।
Question 4:

चित्र देखकर खेलों के नाम लिखिए-

Answer:

Question 5:

अशुद्/ वाक्यों को शुद्/ करके लिखिए-

  1. (क)   गुवाहाटी एक सुंदर शहर हैं।

  2. (ख)   ये भारत का सबसे बड़ा द्वीप है।

  3. (ग)   यह भारत की शास्त्रीय नृत्यों में से एक है।

  4. (घ)   नानी ने बताया की स्वस्थ रहने के लिए खेलना आवश्यक है।

  5. (ङ)   हम क्रिकेट ओर फुटबॉल खेलते हैं।

Answer:
  1. (क) गुवाहाटी एक सुंदर शहर है।
  2. (ख) यह भारत का सबसे बड़ा द्वीप है।
  3. (ग) यह भारत के शास्त्रीय नृत्यों में से एक है।
  4. (घ) नानी ने बताया कि स्वस्थ रहने के लिए खेलना आवश्यक है।
  5. (ङ) हम क्रिकेट और फुटबॉल खेलते हैं।
Question 6:

‘रु’/‘रू’ वाले शब्द लिखिए-

Answer:
(क) रुचि रुपया रुई
(ख) रूपा रूप रूमाल
Question 7:

दिए गए वर्णों और मात्रओं को जोड़कर शब्द बनाइए-

Answer:

Question 8:

वाक्य बनाइए-

(क) परिवार ____________________
(ख) नानी ____________________
(ग) नदी ____________________
(घ) सुंदर ____________________
(ङ) पैदल ____________________
(च) खेल ____________________
(छ) नाव ____________________
(ज) स्वस्थ ____________________
(झ) मित्र ____________________
(ञ) अनुभव ____________________
Answer:
  1. (क) यह मेरा परिवार है।
  2. (ख) मेरी नानी जी आई हैं।
  3. (ग) नदी अपना रास्ता स्वयं बना लेती है।
  4. (घ) मेरी गुड़िया सुंदर है।
  5. (ङ) मुझे पैदल चलना अच्छा लगता है।
  6. (च) रोहित बाहर खेल रहा है।
  7. (छ) हमने नाव में बैठकर नदी पार की।
  8. (ज) स्वस्थ रहना बहुत जरूरी है।
  9. (झ) अभिषेक मेरा पक्का मित्र है।
  10. (ञ) मैं अपनी यात्र का अनुभव बताना चाहता हूँ।
Question 9:

अपने किसी मनपसंद खेल का चित्र बनाकर रंग भरिए-

Answer:

विद्याथी स्वयं अपने मनपसंद खेल का चित्र बनाएँ और उसमें रंग भरें।

Question 10:

अपनी किसी यात्र के बारे में बताते हुए अपने मित्र को पत्र लिखिए-

Answer:

18/70 करोल बाग, दिल्ली,
दिनांक: 07 अप्रैल 2024
प्रिय मित्र मोहित,
आशा करता हूँ कि तुम सकुशल होगे। तुम्हें तो याद ही होगा कि कुुछ समय पहले मैं अपने परिवार के साथ आगरा की यात्रा करने गया था। मुझे यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि हमारी आगरा की यात्र बहुत ही मनोरंजक रही। आगरा में मुझे ताजमहल की सुंदरता बेहद मनमोहक लगी। यह महल शाहजहाँ ने अपनी पत्नी मुमताज की याद में बनवाया था। यह महल संगमरमर का बना हुआ है। इसके किनारे यमुना नदी बहती है। संगमरमर के विशाल चबूतरे पर इसका निर्माण किया गया है। चबूतरे के चारों कोनों पर चार गगनचुंबी मीनारें हैं। इस विशाल भवन के बीचों-बीच शाहजहाँ और मुमताज की कब्रें हैं। पूर्णिमा की चाँदनी रात में महल का सौंदर्य देखते ही बनता है। मैं आशा करता हूँ कि तुम भी अपने माता-पिता के साथ इसके सौंदर्य को अवश्य देखने जाओगे और मेरी तरह इस आनंद का अनुभव करोगे।
अपने माता-पिता को मेरा प्रणाम कहना। मुझे तुम्हारे पत्र का इंतजार रहेगा।
तुम्हारा दोस्त
यश