Question 1:
बहादुर बित्तो कहानी में से ज़ पर लगे नुक्ते वाले शब्द ढूँढ़ो।
Answer:
- ज़ोर
- चीज़
- तेज़ी।
Question 2:
अब अपने मन से सोचकर ज़ पर लगे नुक्ते वाले पाँच शब्द लिखो।
Answer:
- ज़बरदस्त
- जज़्बात
- आज़ादी
- ज़ुल्म
- ज़ोर।
Question 3:
तुम इन लोगों से मिलने पर क्या कहती हो ?
- तुम्हारी सहेली/दोस्त
- तुम्हारे शिक्षक
- तुम्हारी दादी/नानी
- तुम्हारे बड़े भाई/बहन
Answer:
- सहेली/दोस्त — हैलो
- शिक्षक — प्रणाम
- दादी/नानी — प्रणाम
- बड़े भाई /बहन — नमस्ते।
Question 4:
नीचे के वाक्यों में कुछ हरी-भरी सब्जि़यों के नाम छुपे हैं। ढूँढ़ो तो ज़रा—
- अब भागो भी, बारिश होने लगी है।
- मामू लीला मौसी कहाँ है ?
- शीला के पास बैग नहीं है।
- रानी बोली—हमसे मत बोलो।
- गोपाल कबूतर उड़ा दो।
Answer:
- गोभी।
- मूली।
- बैंगन
- नींबू।
- पालक।
Question 5:
शब्द किसे कहते हैं ? उदाहरण देकर बताएँ।
Answer:
दो या दो से अधिक वर्णों के मेल से शब्द बनता है। जैसे—
ज + ल = जल। फ + ल = फल। स + फ + ल = सफल। क + म + ल = कमल।