Question 1:
बीरबल ने क्या कहा होगा ? कहानी आगे बढ़ाओ।
Answer:
एक दिन अकबर ने बीरबल से पूछा, ''बीरबल दुनिया में सबसे अधिक शक्तिशाली कौन है ?'' इस प्रश्न के उत्तर में बीरबल ने कहा कि ''संतान।'' बीरबल ने अपने उत्तर को सिद्ध करते हुए कहा कि माता-पिता चाहे कितने बड़े हो या शक्तिशाली हो लेकिन वे सदैव अपनी संतान से हारना चाहते हैं—वे चाह कर भी उससे जीत नहीं पाते। बचपन में पंजा लड़ाते समय संतान जीत जाती है। माता-पिता हार जाते हैं। संतान को हँसाने के लिए रूठ जाते हैं। रोने लगते हैं। ठीक समय जानकर बीलबल ने अकबर से कहा बताइए महाराज संतान के अतिरिक्त कोई और अन्य है जो किसी शक्तिशाली को हरा दे।